Classification reasoning in hindi

वर्गीकरण (Classification)
परिभाषा

 

तर्कशक्ति वर्गीकरण या विजातीय परीक्षण: शार्ट ट्रिक

किसी वस्तु, शब्द, अक्षर या अंक को उनके सामान्य गुण-धर्म, आकार-प्रकार, रूप-रंग, लक्षण एवं अन्य गुणों के आधार पर किसी समूह में वर्गीकृत करने की क्रिया को वर्गीकरण कहते हैं।

वर्गीकरण पर आधारित प्रश्नों में कुछ शब्द या अक्षर या अंक दिये जाते हैं, जिनमें से एक को छोड़कर अन्य शब्द या अक्षर या अंक एक विशेष प्रकार से एक-दूसरे के समान होते हैं तथा ये अपने एक समूह का निर्माण करते हैं। इनमें से एक शब्द इन सबसे भिन्न होता है। आपको उसी भिन्न शब्द या अक्षर या अंक को ज्ञात करना होता है। अब आइए, कुछ उदाहरणों के द्वारा इस प्रकार के प्रश्नों पर गौर करें-

 

 

इससे सम्बंधित उदहारण

 

Q 1. निम्नलिखित पाँच में से चार किसी न किसी प्रकार से एक से हैं और इस प्रकार से ये अपने एक समूह का निर्माण करते हैं। बताएँ कि इनमें से कौन-सा एक ऐसा है, जो अन्य चार से भिन्न है?

  1. शेर
  2. बाघ
  3. मगर
  4. चीता

हल (3): अन्य सभी स्थलीय जीव हैं, जबकि मगर एक जलीय जीव है।

 

 

Q 2. निम्नलिखित पाँच में से चार किसी न किसी प्रकार से एक से हैं और इस प्रकार से ये अपने एक समूह का निर्माण करते हैं। बताएँ कि इनमें से कौन-सा एक ऐसा है, जो अन्य चार से भिन्न है?

  1. रोग-मृत्यु
  2. दूध-मक्खन
  3. अंगूर-शराब
  4. पानी-ऑक्सीजन

हल (1): दूध से मक्खन बनता है, अंगूर से शराब बनता है, पानी से आॅक्सीजन निकाले जा सकते हैं, वर्षा से हरियाली छाती है, जबकि यह जरूरी नहीं है कि रोग ही से मृत्यु हो।

 

 

Q 3. निम्नलिखित पाँच में से चार किसी न किसी प्रकार से एक से हैं और इस प्रकार से ये अपने एक समूह का निर्माण करते हैं। बताएँ कि इनमें से कौन-सा एक ऐसा है, जो अन्य चार से भिन्न है?

  1. तालाब
  2. दरिया
  3. झील
  4. नहर

हल (2): अन्य सभी में धारा का प्रवाह होता है, जबकि तालाब में जल स्थिर रहता है।

 

 

Q 4. निम्नलिखित पाँच में से चार किसी न किसी प्रकार से एक से हैं और इस प्रकार से ये अपने एक समूह का निर्माण करते हैं। बताएँ कि इनमें से कौन-सा एक ऐसा है, जो अन्य चार से भिन्न है?

  1. RQP
  2. HGF
  3. KLM
  4. NPR

हल (4): अन्य सभी समूह में अक्षर क्रमांगत हैं, जबकि विकल्प (4) में अक्षर क्रमशः +2 -2 के क्रम से बाईं से दाईं ओर बढ़ी हुई है।

 

 

Q 5. निम्नलिखित पाँच में से चार किसी न किसी प्रकार से एक से हैं और इस प्रकार से ये अपने एक समूह का निर्माण करते हैं। बताएँ कि इनमें से कौन-सा एक ऐसा है, जो अन्य चार से भिन्न है?

  1. 39
  2. 78
  3. 65
  4. 53

हल (4): अन्य सभी भाज्य संख्याएँ (Composite Numbers) हैं, जबकि संख्या 53 एक (Prime Number) है।

 

 

Q 6. निम्नलिखित पाँच में से चार किसी न किसी प्रकार से एक से हैं और इस प्रकार से ये अपने एक समूह का निर्माण करते हैं। बताएँ कि इनमें से कौन-सा एक ऐसा है, जो अन्य चार से भिन्न है?

  1. 46-20
  2. 72-45
  3. 51-24
  4. 32-13

हल (4): अन्य सभी जोडों की दोनों संख्या किसी न किसी उभयनिष्ठ विभाजक (Common divisor) से विभाजित हो जाती है, जैसे- ’46-20′ यह दोनों संख्या ‘2’ से विभाजित हो जाती है, अतः संख्या ‘2’ इन संख्या का उभयनिष्ठ विभाजक (Common divisor) है। जबकि विकल्प (4) की संख्याएँ ’32’ और ’13’ ऐसी संख्याएँ हैं जिसका कोई भी उभयनिष्ठ विभाजक नहीं है।

 

 

Q 7. निम्नलिखित पाँच संख्या-अक्षर के जोड़े में से चार जोड़े किसी प्रकार से एक से हैं और इस प्रकार से अपने एक समूह का निर्माण करते हैं। बताएँ कि इनमें से कौन-सा एक ऐसा जोड़ा है जो अन्य चार से भिन्न है?

  1. 25-E
  2. 16-D
  3. 144-L
  4. 64-G

हल (4): अन्य सभी विकल्पों में बाई ओर की संख्या दाईं ओर दिये अक्षर का वर्ग है।

जैसे-

25 ← (E) 5²,

16 ← (D) 4²,

144 ← (L)12²,

64 ← (H) 8²,

36 ← 6²

 

 

Q 8. निम्नलिखित पाँच में से चार किसी न किसी प्रकार से एक से हैं और इस प्रकार से ये अपने एक समूह का निर्माण करते हैं। बताएँ कि इनमें से कौन-सा एक ऐसा है, जो अन्य चार से भिन्न है?

  1. +
  2. %
  3. =

हल (3): अन्य सभी गणितीय संक्रियाओं को दर्शाते हैं।

 

 

Q 9. निम्नलिखित पाँच में से चार किसी न किसी प्रकार से एक से हैं और इस प्रकार से ये अपने एक समूह का निर्माण करते हैं। बताएँ कि इनमें से कौन-सा एक ऐसा है, जो अन्य चार से भिन्न है?

  1. कबूतर, तोता, गौरेया
  2. हथौड़ा, खंजर, तीर
  3. पौधा, कांटा, गुलाब
  4. ड्राइवर, गायक, नाव

हल (1): सभी पक्षी हैं।

 

 

Q 10. निम्नलिखित पांच में चार अंग्रेजी वर्णमाला में अपने स्थान के आधार पर किसी तरह एक समान हैं इसलिए उनका एक समूह बनता है। वह एक कौन-सा है जो समूह में नहीं आता है?

  1. BFE
  2. HLK
  3. DHG
  4. INR

हल (4): अन्य सभी समूह में बाईं ओर से द्वितीय एवं तृतीय अक्षर के बीच ‘1’ का अंतर है, जबकि विकल्प (4) में द्वितीय एवं तृतीय अक्षर के बीच ‘4’ का अंतर है या अन्य सभी समूह में दाईं ओर से दूसरा अक्षर का क्रमांकित मान पहला अक्षर से ‘एक’ अधिक है, जबकि विकल्प (4) में दाईं ओर से दूसरा अक्षर का क्रमांकित मान पहला अक्षर से ‘चार’ कम है।

 

 

Q 11. निम्नलिखित पांच में चार अंग्रेजी वर्णमाला में अपने स्थान के आधार पर किसी तरह एक समान हैं इसलिए उनका एक समूह बनता है। वह एक कौन-सा है जो समूह में नहीं आता है?

  1. 122
  2. 145
  3. 170
  4. 255

हल (4): संख्या 255 को छोड़कर अन्य सभी संख्याएं पूर्ण वर्ग से 1 अधिक है।

122 = (11)² +1, 145 = (12)² + 1,

170 = (13)² + 1, 290 = (17)² + 1

परंतु, 255 = (16)² – 1

 

 

Q 12. निम्नलिखित पांच में चार अंग्रेजी वर्णमाला में अपने स्थान के आधार पर किसी तरह एक समान हैं इसलिए उनका एक समूह बनता है। वह एक कौन-सा है जो समूह में नहीं आता है?

  1. चित्र
  2. चित्रकला (पेटिंग)
  3. स्केच
  4. पेंट

हल (4): चित्र, चित्रकारी, स्केच एवं रेखांकन के लिए पेंट की आवश्यकता पड़ती है।

 

 

Q 13. निम्नलिखित पांच में चार अंग्रेजी वर्णमाला में अपने स्थान के आधार पर किसी तरह एक समान हैं इसलिए उनका एक समूह बनता है। वह एक कौन-सा है जो समूह में नहीं आता है?

  1. C
  2. P
  3. F
  4. V

हल (1): J ⇒ 10, P ⇒ 16,

V ⇒ 22, C ⇒ 3

अंग्रेजी वर्णमाला में ‘C’ की स्थान संख्या एक विषम संख्या है।

 

 

Q 14. निम्नलिखित पांच में चार अंग्रेजी वर्णमाला में अपने स्थान के आधार पर किसी तरह एक समान हैं इसलिए उनका एक समूह बनता है। वह एक कौन-सा है जो समूह में नहीं आता है?

  1. HJG
  2. PQN
  3. DEB
  4. TUR

 

हल (1):

 

 

Q 15. निम्नलिखित पाँच में से चार किसी प्रकार समान है, अतः उनका एक समूह बनता है। वह एक कौन-सा है जो इस समूह में नहीं आता है?

  1. सोना
  2. हीरा
  3. प्लेटिनम
  4. टंगस्टेन

हल (2): अन्य सभी धाातुएं हैं जबकि हीरा एक अधातु है।

Leave a Comment