हिन्दी GK प्रतियोगी परीक्षा प्रशन उत्तर सूची -178
Ques(7800-7859)
(Important Competitive Exams questions and answers set )
General knowledge question answer in hindi Improve your General Knowledge with daily GK quiz, GK questions and answers, GK in Hindi for UPSC, IAS, RAS, GATE, SSC CGL CHSL JESC, BANKS, LIC,HSSC Exams, BANK PO, BANK CLERK, LIC AO, haryana police, gram sachiv, clerk, patwari, HPSC etc.
7800. मधुमक्खियों का पालन क्या कहलाता है?
– एपीकल्चर
7801. ‘पन्त सम्राट’ किस फसल की प्रजाति है?
– बैंगन
7802. सुजाता, क्रान्ति, सोनालिका और कंचन में से कौन-सी प्रजाति गेहूँ की नहीं है?
– सुजाता
7803. जनवरी, 2016 में 20वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी किस राज्य ने की?
– छत्तीसगढ़
7804. जाफराबादी भैंस कहां पाई जाती है?
– गुजरात में
7805. दिसम्बर, 2015 में नई दिल्ली में आरम्भिक प्रो-रेसलिंग लीग टाइटल किसने जीता?
– मुम्बई गरुड़
7806. हरियाणा के प्रथम राज्यपाल कौन बनाए गए?
– धर्मवीर
7807. अकेडमी अवार्ड 2016 (ऑस्कर) में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला?
– स्पॉटलाइट
7808. हरियाणा के किस भाग में शिवालिक पर्वत श्रेणियाँ स्थित हैं?
– उत्तर-पूर्वी
7809. हरियाणा को कुल कितने प्रशासनिक मण्डलों में बाँटा गया है?
– 4
7810. नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा स्थापित ‘नीति आयोग’ किसके स्थान पर कार्यरत हुआ?
– योजना आयोग
7811. प्रदेश के किन जिलों में दो विशेष पर्यावरण न्यायालयों की स्थापना की गई?
– फरीदाबाद व हिसार
7812. जिला रोहतक में कौन-सा खनिज पदार्थ पाया जाता है?
– चूना
7813. ‘सुन्दर पिचाई’ का नाम किस कम्पनी से सम्बद्ध है?
– गूगल
7814. किस मुगल सम्राट ने पहली बार अंग्रेजों को भारत में व्यापार करने एवं कारखाना स्थापित करने की अनुमति दी थी?
– जहाँगीर
7815. हरियाणा के किस जिले में प्रसिद्ध भूतेश्वर मन्दिर है?
– जीन्द
7816. हरियाणा की प्रसिद्ध खिलाड़ी गीता जुत्शी किस खेल से सम्बन्धित हैं?
– जिम्नास्टिक
7817. भारतीय गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी, 2016 को किस देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में आए थे?
– फ्रांस
7818. हरियाणा के प्रसिद्ध लेखक पं. नेकीराम शर्मा ने भिवानी से कौन-सा साप्ताहिक पत्र हिन्दी में प्रकाशित किया था?
– सन्देश
7819. ‘श्रीकृष्ण संग्रहालय’ हरियाणा में कहाँ पर स्थित है?
– कुरुक्षेत्र
7820. मिस वर्ल्ड 2015 सूश्री मीरिया लैलागुना रोयो किस देश की हैं?
– स्पेन
7821. श्रीनिवास रामानुजन की जन्म शताब्दी ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में किस दिन मनाई गई?
– 22 दिसम्बर
7822. टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा में मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर कई प्रमुख टूर्नामेण्ट जीते। मार्टिना हिंगिस किस देश से सम्बन्धित हैं?
– स्विट्जरलैण्ड से
7823. जनवरी, 2016 में किस बहुराष्ट्रीय फार्मा कम्पनी ने अपने डायबिटीज जागरुकता अभियान में सचिन तेन्दुलकर को ब्रैण्ड एम्बेसडर बनाया?
– नोवो नॉर्डिस्क
7824. भारत का संविधान तैयार करने के लिए गठित संविधान निर्मात्री सभा का अध्यक्ष कौन था?
– डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
7825. पृथ्वी की अपनी काल्पनिक धुरी पर एक बार की घूर्णन अवधि कितनी है?
– 23 घण्टे 56 मिनट 4 सेकण्ड
7826. लाल मिट्टी सामान्यता किन राज्यों में पाई जाती है?
– तमिलनाडु एवं आन्ध्र प्रदेश
7827. भारतीय रिजर्व बैंक कब राज्य-स्वामित्व का संस्थान बना?
– वर्ष 1949
7828. वित्त आयोग अपनी सिफारिश किसको सौंपता है?
– राष्ट्रपति
7829. समवर्ती सूची में किसी विषय पर केन्द्र एवं राज्य के बीच कानून में द्वन्द्व होने की स्थिति में किसका कानून प्रभावी रहेगा?
– केन्द्र
7830. ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किसने की थी?
– स्वामी विवेकानन्द
7831. खजुराहो में मन्दिरों का निर्माण किसने कराया था?
– चन्देल वंश के राजाओं ने
7832. करिकाल, परान्तक और राजराजा में से दक्षिण भारत में चोल राजवंश का संस्थापक कौन था?
– इनमें से कोई नहीं
7833. 17 अप्रैल, 2015 को कौन-सा दिन था?
– शुक्रवार
7834. सार्वत्रिक दाता रक्त समूह कौन-सा है?
– O
7835. अजन्ता-एलोरा की सुप्रसिद्ध गुफाओं में किस धर्म से सम्बन्धित मूर्तियाँ तथा भित्ति-चित्र मिलते हैं?
– हिन्दू, बौद्ध और जैन सभी
7836. ‘भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग’ का प्रथम अध्यक्ष कौन था?
– डॉ. एचजे भाभा
7837. टमाटर में कौन-सा विटामिन पाया जाता है?
– विटामिन-सी
7838. किस प्रक्रिया से लालटेन या लैम्प की बत्ती से तेल ऊपर चढ़ता है?
– केशिकत्व
7839. गहन पशुधन विकास परियोजना (इण्टेन्सिव कैटल डेवलपमेण्ट. प्रोजक्ट) किस पंचवर्षीय योजना में प्रारम्भ हुई?
– III (तृतीय)
7840. सूर्य का प्रकाश किस प्रक्रिया से पृथ्वी पर पहुँचता है?
– विकिरण
7841. 1526 ई. में हरियाणा में किस स्थान पर बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच प्रसिद्ध युद्ध हुआ था?
– पानीपत
7842. ध्वनि की गति सर्वाधिक कहां होती है?
– लोहे में
7843. ‘राष्ट्रीय डेयरी अनुसन्धान’ संस्थान कहाँ है?
– करनाल
7844. पौधों में क्लोरोफिल मुख्यत: कहां पाया जाता है?
– पत्तियों में
7845. भूदान आन्दोलन कब शुरू हुआ?
– अप्रैल, 1951 में
7846. आधुनिक हरियाणा राज्य का निर्माण कब किया गया था?
– 1 नवम्बर, 1966
7847. तिलियर नामक पर्यटक स्थल हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
– रोहतक
7848. किस रोग की रोकथाम के लिए बीसीजी का टीका लेना चाहिए?
– तपेदिक (यक्)