Buddhism Gk

Gk Questions

बौद्ध धर्म से सम्बंधित कुछ जरुरी जानकारी

(Buddhism Gk)

बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म वर्तमान कालिन नेपाल में स्थित लुम्बिनी में हुआ था |
गौतम बुद्ध का वास्तविक नाम सिद्धार्थ था और वह कपिलवस्तु के राजा सुद्धोदन के पुत्र थे ।
उन्हे बोधगया (बिहार) मे सत्य का ज्ञान प्राप्त हुआ । उन्होने सारनाथ (उत्तर प्रदेश) में अपना पहला धर्मोपदेश दिया ।
बिहार राज्य का नाम बौद्ध भिक्षुओं के आवासीय स्थल, जिन्हे विहार कहा जाता है, से पड़ा ।
बौद्ध कैलेंडर का पहला दिन वैशाखी पूर्णिमा है ।
वेसाक या बुद्ध पूर्णिमा गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ती तथा महापर्निवार्ण तीनो से सम्बंधित है ।
बौद्धों की अधिकतम संख्या वाला भारतीय राज्य महाराष्ट्र है ।
बौद्ध धर्म के अनुयायियों की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन है |
बौद्ध संघ के अंतर्गत कुल छः बौद्ध परिषदें आयोजित की गयी थीं।

  1. गौतम बुद्ध की मृत्यु के तुरंत बाद.
  2. उनकी मृत्यु के लगभग 100 वर्षों के बाद.
  3. 3 शताब्दी ई.पू. में सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान.
  4. 100 ई. के आसपास राजा कनिष्क के शासनकाल के दौरान
  5. 1888 से 1871 तक मांडले, बर्मा में
  6. 1954 से 1956 तक, रंगून, बर्मा में
चीन में लेशान की विशालकाय बुद्घ प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची पत्थर की बुद्ध प्रतिमा है |
जातक कथाओं मे महात्मा बुद्ध के पूर्व जन्मों की कथायें हैं ।
महायान और हिनायान बौद्ध धर्म के दो संप्रदाय है ।

 

भारत के कुछ महत्वपूर्ण बौद्ध मठ (मोनेस्ट्री)

नामग्याल मोनेस्ट्री धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश )
हेमिस मोनेस्ट्री लद्दाख (जम्मू और कश्मीर)
नामद्रोलिंग न्यिंगमापा मोनेस्ट्री मैसूर (कर्नाटक)
ताबो मोनेस्ट्री स्पीटी घाटी (हिमाचल प्रदेश )
घूम मोनेस्ट्री दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
मण्ड्रोलिंग मोनेस्ट्री देहरादून
तवांग मोनेस्ट्री बोमडिला (अरुणाचल प्रदेश)
की मोनेस्ट्री स्पीति (हिमाचल प्रदेश)
रुमटेक मोनेस्ट्री सिक्किम
फुग्ताल मोनेस्ट्री ज़ांस्कर (जम्मू और कश्मीर)
थिकसे मोनेस्ट्री लद्दाख (जम्मू और कश्मीर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *