Problems Solving reasoning in hindi

समस्या-समाधान (Problems Solving)

परिभाषा

 

इससे सम्बंधित उदहारण

 

प्रश्न 1-4 P Q R S T और V एक 6 मंजिल वाली इमारत में रहते है | लेकिन अलग अलग मंजिल पर | भूतल मंजिल नम्बर 1 है, उसके ऊपर 2 फिर 3 फिर 4 इस प्रकार | Q सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है | जिन मंजिलो पर Q व V रहते है | उनके बीच केवल दो लोग रहते है | R जिस मंजिल पर रहता है , S ठीक उस मंजिल से ठीक उपर वाली मंजिल पर रहता है | S विषम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता | जिस मंजिल पर T रहता है उस से ठीक ऊपर या नेचे की मंजिल पर P नहीं रहता | P सबसे निचली मंजिल अर्थात् मंजिल नम्बर 1 पर नहीं रहता |

 


Q 1. जिस मंजिल पर P रहता है उस से ऊपर की मंजिल पर कितने लोग रहते है ?

 

  1. कोई नहीं
  2. एक
  3. दो
  4. पांच
  5. निर्धरित नहीं कर सकते

हल (1): कोई नहीं


Q 2. T किस मंजिल पर रहता है ?

 

  1. दूसरी
  2. पहली
  3. चौथी
  4. पांचवी
  5. कोई नहीं

हल (2): पहली


 

Q 3. 5 वी मंजिल पर कौन रहता है ?

 

  1. P
  2. Q
  3. T
  4. V
  5. कोई नहीं

हल (4): V


 

Q 4. Q व V के बीच कौन रहता है ?

 

  1. R S
  2. P R
  3. S T
  4. P T
  5. कोई नहीं

हल (1): R S


 

प्रश्न 5 -7 आठ मित्र A B C D E F G व H तीन भिन्न भिन्न कारों X Y Z से दिल्ली , चंडीगढ़ , आगरा को जा रहे है | प्रत्येक कार में कम से कम दो लोग अवश्य है | प्रत्येक कार में कम से कम एक महिला जरूर है | D , G के साथ दिल्ली की यात्रा कर रहा है लेकिन कार Y से नहीं | A केवल H के साथ कार Z में यात्रा कर रहा है लेकिन चंडीगढ़ के लिए नहीं | C , D या E के साथ यात्रा नहीं कर रहा है | F व D एक ही महिला कॉलेज में पढते है | H , B , G लडको के कॉलेज में एक साथ पढते है | (IBPS विशेषज्ञ अधिकारी परीक्षा

Q 5. किस कार के यात्री चंडीगढ़ जा रहे है ?

  1. X
  2. Y
  3. Z
  4. निर्धारित नहीं कर सकते
  5. कोई नहीं

हल (2): Y


Q 6. A के साथ H किस शहर की यात्रा कर रहा है ?

 

  1. आगरा
  2. चंडीगढ़
  3. दिल्ली
  4. तीनो में से कोई भी
  5. कोई नहीं

हल (1): आगरा


Q 7. कार X में पुरुष यात्री कौन है ?

 

  1. D
  2. G
  3. C
  4. A
  5. H

हल (2): G


 

प्रश्न 8- 10 6 नाटकों K L M N O P का मंचन होना है |प्रत्येक नाटक मार्च से अगस्त तक के महीनो में आयोजित होना है | एक महीने में एक नाटक | नाटक K का मंचन उस महीने में होगा | जिसमे केवल 30 दिन होते है |नाटक L व नाटक K के बीच दो नाटकों का मंचन होगा |नाटक P व नाटक O के बीच तीन नाटको का मंचन होगा | जिस महीने में नाटक P का मंचन होना है उसमे 31 दिन नहीं है |नाटक N नाटक P के ठीक पहले या ठीक बाद में आयोजित नहीं होगा |

Q 8. किस नाटक का मंचन अप्रैल महीने में हुआ ?

  1. K
  2. L
  3. O
  4. P
  5. N

हल (4): P


Q 9. नाटक M का मंचन किस महीने में होगा ?

 

  1. अगस्त
  2. अप्रैल
  3. जून
  4. मार्च
  5. मई

हल (5): मई


Q 10. नाटक N के मंचन से पहले कितने नाटको का मंचन किया गया ?

  1. दो
  2. तीन
  3. चार
  4. पांच
  5. कोई नहीं

हल (3): चार


प्रश्न 11 -14:- 6 लड़के P Q R S T व U हॉकी , क्रिकेट , बैडमिंटन तथा इनडोर गेम में कार्ड , चेस , स्क्रैबल खेलते है | प्रत्येक लड़का एक इंडोर व एक आउटडोर गेम खेलता है | प्रत्येक खेल को दो लडको द्वारा खेला जाता है |निम्न बिन्दुओ का अध्यन कर प्रश्नों के उत्तर दीजिये |

P व U हॉकी या स्क्रैबल नहीं खेलते |
R व S क्रिकेट या चेस नहीं खेलते |
P व Q क्रिकेट नहीं खेलते
Q बैडमिंटन या स्क्रैबल नहीं खेलता
R हॉकी या स्क्रैबल नहीं खेलता
क्रिकेट खेलने वाले कार्ड नहीं खेलते
T व Q चेस नहीं खेलते


 

Q 11. कौनसे दो गेम T खेलता है ?

  1. हॉकी , कार्ड
  2. क्रिकेट , कार्ड
  3. क्रिकेट , स्क्रैबल
  4. बैडमिंटन स्क्रैबल
  5. कोई नहीं

हल (3): क्रिकेट , स्क्रैबल


Q 12. कौनसे दो लड़के बैडमिंटन खेलते है ?

  1. S T
  2. P R
  3. U R
  4. P S
  5. कोई नहीं

हल (2): P R


 

Q 13. हॉकी व चेस कौन खेलता है ?

 

  1. Q
  2. S
  3. R
  4. या तो Q या तो R
  5. कोई नहीं

हल (5): कोई नहीं


 

Q 14. कौनसे दो लड़के कार्ड खेलते है ?

 

  1. Q R
  2. U T
  3. R S
  4. R U
  5. कोई नहीं

हल (1): Q R


प्रश्न 15:-  A B C D E F G H एक स्कूल में आठ छात्र है | वे कक्षा 6, 7, 8 में इस प्रकार पढते है की तीन से ज्यादा छात्र एक कक्षा में नहीं है | भौतिक शास्त्र , भूगोल , अंग्रेजी , मराठी , गणित , रसायन शास्त्र , जीव विज्ञान , अर्थशास्त्र आदि विषयों में से प्रत्येक छात्र का एक पसंदीदा विषय है | लेकिन जरूरी नहीं की इसी क्रम में | D को रसायन शास्त्र पसंद है ओर वह केवल H के साथ कक्षा 8 में पढता है | B कक्षा 7 में नहीं पढता | E व A एक ही कक्षा में पढ़ते है | लेकिन B के साथ नहीं | C व F एक ही कक्षा में पढ़ते है | जो कक्षा 6 में पढते है उन्हें गणित व जीव विज्ञान पसंद नहीं | F को भौतिक शास्त्र पसंद है | जो कक्षा 8 में पढता है उसे अंग्रेजी पसंद है | C को भूगोल पसंद नहीं | A का पसंदीदा विषय मराठी है | G को जीव विज्ञान पसंद नहीं

Q 15. H को कौनसा विषय पसंद है ?

 

  1. अंग्रेजी
  2. रसायन शास्त्र
  3. अर्थ शास्त्र
  4. गणित
  5. कोई नहीं

हल (1): अंग्रेजी

Leave a Comment