War Important GK questions and answers -26

GK युद्ध प्रश्न हिंदी में – 26 प्रश्न (716-739)

 (Important GK questions and answers  )

 

General knowledge question answer in hindi Improve your General Knowledge with daily GK quiz, GK questions and answers, GK in Hindi for UPSC, IAS, RAS, GATE, SSC CGL CHSL JESC, BANKS, LIC,HSSC Exams, BANK PO, BANK CLERK, LIC AO, haryana police, gram sachiv, clerk, canal patwari, HPSC etc.

GK युद्ध प्रश्न हिंदी

प्रश्न:- वाटरलू का युद्ध (1815 ई०) :

उत्तर:- इस युद्ध में इंग्लैंड, प्रशा तथा उनके मित्रो की सेनाओ ने नेपोलियन को परास्त किया | नेपोलियन को बंदी बनाकर सेंट हेलिना द्वीप पर भेज दिया गया जहाँ 1821 ई० में उसकी मृत्यु हो गयी |

 

प्रश्न:- क्रीमिया का युद्ध (1854-1856 ई०) :

उत्तर:- इस युद्ध में एक ओर रूस तथा दूसरी ओर फ़्रांस, इंग्लैंड, आस्ट्रिया, तुर्की, एवं सार्डिनिया थे | रूस की पराजय हुई तथा पेरिस की संधि हुई |

 

प्रश्न:- प्रशा तथा फ़्रांस का युद्ध (1870-71 ई०):

उत्तर:- इस युद्ध के दौरान सैडान की लड़ाई में प्रशा ने फ़्रांस को पराजित किया | फ़्रांस का सम्राट नेपोलियन तृतीय बंदी बना लिया गया | फ्रैंकफर्ट की संधि हुई |

 

प्रश्न:- चीन जापान युद्ध (1894-95 ई०) :

उत्तर:- जापान ने चीन को हराकर फारमोसा तथा कोरिया पर अधिकार कर लिया |

 

प्रश्न:- रूस-जापान युद्ध (1904-1905 ई०) :

उत्तर:- यह युद्ध जापान के समुद्र की लड़ाई के नाम से प्रशिद्ध है | इस युद्ध में जापान ने रूस को भयंकर पराजय दी | जापान की इस विजय ने सम्पूर्ण एशिया में नया उत्साह पैदा किया |

 

प्रश्न:- बाल्कन का युद्ध (1912-13 ई०) :

उत्तर:- इस युद्ध में एक तरफ तुर्की साम्राज्य और दूसरे पक्ष में नानटेनिग्रो, बुल्गारिया, सर्बिया तथा यूनान थे | इस युद्ध में तुर्की की पराजय हुई |

 

 प्रश्न:- शतवर्षीय युद्ध (1338-1453 ई०) :

उत्तर:- यह युद्ध इंग्लैंड तथा फ़्रांस के बीच लगभग 100 वर्षो तक चला इस युद्ध के अंत में फ़्रांस की विजय हुई और उनकी सैनिको ने अंग्रेजो को मार भगाया |

 

प्रश्न:- स्पेन के आर्मेडा पराजय (1588 ई०):

उत्तर:- इस युद्ध में ब्रिटिश जहाजी बेड़े ने स्पेन के आर्मेडा (जहाजी बेड़े) को हराया | इस विजय से अंग्रेजो की सामुद्रिक शक्ति की नींव पड़ी |

 

प्रश्न:-व्लेहम का युद्ध (1704 ई०) :

उत्तर:- इस युद्ध में एक ओर फ़्रांस एवं बबारिया की सेना थी और दूसरी और इंग्लैंड एवं आस्ट्रिया की सेना थी | | इस युद्ध में इंग्लैंड एवं उनके मित्रो की जीत हुई | इस युद्ध से इंग्लैंड की सैनिक प्रतिष्ठा में बहुत वृद्धि हुई |

 

प्रश्न:- आस्ट्रिया के उत्तरधिकारी का युद्ध (1740-1748 ई०) :

उत्तर:- इस युद्ध में एक ओर इंग्लैंड और आस्ट्रिया तथा दूसरी ओर फ़्रांस और बबरिया थे | यह युद्ध विशेष रूप से निर्णायक साबित नहीं हुआ | 1748 ई० में एलाशपल की संधि हो गई | दोनों पक्षों ने एक दूसरे का जीता हुआ क्षेत्र लौटा दिया |

 

प्रश्न:- सप्तवर्षीय युद्ध (1756-1763 ई०) :

उत्तर:- इंग्लैंड और जर्मनी सयुंक्त सेना ने इस युद्ध में फ़्रांस और रूस को हराया | युद्ध के पश्चात 1763 ई० में पेरिस की संधि हुई इससे इंग्लैंड को काफी ज्यादा लाभ हुआ |

 

प्रश्न:- अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम (1775-1783 ई०) :

उत्तर:- ब्रिटिश सरकार की अन्यायपूर्ण नीतियों के कारण अमेरिका वासियो ने अपनी स्वाधीनता के लिए 1775 ई० शुरू कर दिया जो लगभग 8 बर्षो तक चला | अमेरिका के सभी उपनिवेशों ने संगठित होकर जार्ज वाशिंगटन के नेतृत्व संघर्ष किया और अंत में उनकी विजय हुई संयुक्त राज्य अमेरिका में गणराज्य की स्थापना हुई |

 

प्रश्न:- नील नदी का युद्ध (1798 ई०) :

उत्तर:- लार्ड नेल्सन के नेतृत्व में अंग्रेजो ने फ्रांसीसी बेड़े को हटाकर भूमध्य सागर में अपनी सत्ता स्थापित की |

 

प्रश्न:- मैराथन का युद्ध (490 ई०पू ०): 

उत्तर:- यह युद्ध ईरानियों तथा यूनानियों के बीच यूनान में लड़ा गया था | इसमें यूनानियों विजय हुई |

प्रश्न:- ग्रेनकिस का युद्ध (334 ई० पू०) :

 उत्तर:- इस युद्ध में मकदूनिया के आक्रमणकारी सिकंदर ने ईरानियों को परास्त किया था |

 

प्रश्न:- अरवेला का युद्ध (331 ई० पू०) :

 उत्तर:- इस युद्ध में सिकंदर ने ईरानियों को अंतिम पराजय दी |

 

प्रश्न:- हेंस्टिग्स का युद्ध (1066 ई०) :-

उत्तर:- इस युद्ध में नॉरमंडी के शासक विलयम ने इंग्लैंड के राजा हैरोल्ड को परास्त किया और इंग्लैंड में नॉरमन शासन की नींव डाली |

 

प्रश्न:- प्रथम धर्म युद्ध (1095-1099 ई०) :

उत्तर:- यह युद्ध यूरोप के ईसाई राजाओ तथा पश्चिम एशिया के तुर्कों के बीच लड़ा गया ईसाइयो ने जेरुशलम पर अधिकार कर लिया |

 

प्रश्न:- ट्राफलगर का युद्ध (1805 ई०) :

उत्तर:- इस सामुद्रिक युद्ध में इंग्लैंड के नौ सेनापति नेल्सन ने नेपोलियन का पतन कर फ़्रांस और स्पेनिश बेड़े को हराया | इस युद्ध में अंग्रेजो की जीत अवश्य हुई लेकिन नेल्सन मारा गया |

 

प्रश्न:- ईल्स का युद्ध (1805 ई०) :

उत्तर:- इस युद्ध में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को परास्त किया और समर्पण करने में विवश किया |

 

प्रश्न:-आस्टरलिस का युद्ध (1805 ई०) :

उत्तर:- इस युद्ध में नेपोलियन ने आस्ट्रिया की सेना को धूल चटा दी | रणनीति की दृष्टि से यह युद्ध विशेष महत्पूर्ण था | आस्ट्रिया को इटली में अपने सारे दावे त्यागने पड़े |

 

प्रश्न:- येना का युद्ध (1806 ई०) :

उत्तर:- इस युद्ध में नेपोलियन ने प्रशा को परास्त किया और उसकी शक्ति को कुचल दिया |

 

प्रश्न:-फ्रीलैंड का युद्ध (1807 ई०) :

उत्तर:- इस युद्ध में नेपोलियन ने रूस की सेना को परास्त किया | अंत में नेपोलियन और रूस के जार के बीच तिल्सिट की संधि हुई |

 

प्रश्न:- लाइटजिक का युद्ध (1813 ई०) :

उत्तर:- यह राष्ट्रों का युद्ध भी कहलाता है | इसमें रूस, आस्ट्रिया, प्रशा, इंग्लैंड आदि की सेनाओ ने नेपोलियन को परास्त किया |

Leave a Comment