हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ
(Sacred texts of Hinduism)
रामायण, महाभारत और भगवद गीता – महत्वपूर्ण तथ्य
| 24,000 छंदों की रामायण ऋषि वाल्मीकि द्वारा संस्कृत में रची गई है । इसे 6 कांडों में विभाजित किया गया है, बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किन्धा कांड, सुंदर कांड, युद्ध कांड । आम तौर पर माना जाता है कि सातवां कांड, उत्तर कांड बाद में जोड़ा गया है । | 
| रामायण के तमिल संस्करण – इरामवतारम(राम के अवतार) के लखक कंबन है । | 
| रामायण के तेलुगु संस्करण – रंगनाथ रामायणम के लखक गोना बुद्धा रेड्डी है । | 
| रामायण के बंगाली संस्करण – कृत्त्वासी रामायण के लखक कृत्तीबास ओझा है । | 
| रामचरित मानस की रचना तुलसीदास जी ने अवधी में की थी । | 
| वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत विश्व का सबसे बड़ा ग्रंथ है । इसमें 1,00,000 छ्न्दों को 18 पर्वों में विभाजित किया गया है । | 
| 700 श्लोकों की भागवाद गीता महाभारत का ही भाग है । | 
वेदों पर याद रखनेवाले कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
| वेदों की रचना कृष्णद्वैपायन ने की थी जिन्हे वेद व्यास के नाम से भी जाना जाता है । | 
| वेदों की रचना वैदिक संस्कृत में की गई है । | 
| चार वेद – ऋग्वेद, यजुर वेद, साम वेद और अथर्व वेद हैं । | 
| ऋग्वेद वेदों में सबसे प्रचीन और विशालतम है । | 
| ऋग वेद में विभिन्न देवताओं की प्रशंसा के स्तोत्र समाहित है | अधिकतर स्तोत्र ईंद्र और अग्नी देव को समर्पित है । | 
| गायत्री मंत्र ऋग्वेद में वर्णित है । यह सूर्य देवता को अर्पित एक मंगलाचरण है । | 
| साम वेद लगभग पूरी तरह से ऋगवेद पर आधारित है । | 
| भारतीय शास्त्रीय संगीत का श्रोत साम वेद को माना गया है । | 
| यजुर्वेद में दो शाखा हैं – कृष्ण यजुर्वेद और शुक्ल यजुर्वेद । | 
| यजुर्वेद में प्राचीन संस्कारों के साथ पढ़े जाने वाले मंत्र हैं । | 
| अथर्ववेद में मुख्य रूप से जादू, चमत्कार, चिकित्सा, विज्ञान और दर्शन के मन्त्र हैं । | 
| आयुर्वेद का उद्गम अथर्व वेद में है । | 
| चार उपवेद आयुर्वेद, धनुर्वेद, गंधर्ववेद (संगीत), और शिल्पवेद (कला और वास्तुकला) हैं । | 
प्रमुख उपनिषद — 13
| उपनिषद | मूल वेद | उपनिषद | मूल वेद | 
|---|---|---|---|
| ऐतेरेया उपनिषद | ऋग्वेद | बृहदारण्यिक उपनिषद | यजुर वेद | 
| कौषीतकि उपनिषद | ऋग्वेद | तैत्रीय उपनिषद | यजुर वेद | 
| छांदोग्य उपनिषद | साम वेद | कथा उपनिषद | यजुर वेद | 
| केन उपनिषद | साम वेद | मुंडक उपनिषद | अथर्व वेद | 
| मैत्री उपनिषद | यजुर वेद | मांडूक्य उपनिषद | अथर्व वेद | 
| इसावास्य उपनिषद | यजुर वेद | प्रश्न उपनिषद | अथर्व वेद | 
| श्वेताश्वतर उपनिषद | यजुर वेद | – | – | 
भारत के वैदिक दर्शन
| दर्शन | द्वारा स्थापित | 
|---|---|
| सांख्य अथवा ब्रह्मांडीय सिद्धांत | कपिल | 
| योग | पतंजलि | 
| न्याय अथवा तार्किक सिद्धांत | गौतम | 
| वैशेषिक अथवा परमाणु सिद्धांत | कणाद | 
| पूर्व मीमांसा अथवा वेदान्त सिद्धांत | जैमिनि | 
| उत्तरा मीमांसा सिद्धांत | व्यास |