भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस
(Indian National Congress Facts)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महत्वपूर्ण अधिवेशन
| वर्ष | जगह | अध्यक्ष | महत्व |
|---|---|---|---|
| 1887 | मद्रास | बदरुद्दीन तैय्यबजी | एक मुस्लिम की अध्यक्षता में पहला अधिवेशन । |
| 1888 | इलाहाबाद | जॉर्ज यूल | एक अंग्रेज की अध्यक्षता में पहला अधिवेशन |
| 1896 | कोलकाता | रहीमतुल्ला एम० सयानी | राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् पहली बार गाया गया । |
| 1907 | सूरत | राश बिहारी घोश | कांग्रेस का दो भागों में विभाजन, एक – गोखले के नेतृत्व में नरम दल और दूसरा – तिलक के नेतृत्व में गरम दल । |
| 1911 | कोलकाता | पंडित बिशन नारायण डार | राष्ट्रीय गान, जन गण मन पहली बार गाया गया । |
| 1916 | लखनऊ | अंबिका चरण मजूमदार | मुस्लिम लीग के साथ संयुक्त अधिवेशन जिसमें ऐतिहासिक लखनऊ संधि पर हस्ताक्षर किए गए । |
| 1917 | कोलकाता | श्रीमती एनी बेसेंट | एक महिला की अध्यक्षता में किया जाना वाला पहला अधिवेशन । |
| 1925 | कानपुर | श्रीमती सरोजनी नायडू | एक भारतीय महिला की अध्यक्षता में होने वाला पहला अधिवेशन । |
| 1929 | लाहौर | पंडित जवाहर लाल नेहरू | पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए एक सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने एवं जनवरी 26 को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया । नेहरू पहली बार अध्यक्ष बने । |
| 1946 | मेरठ | आचार्य जे० बी० कृपलानी | भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस का आजादी के पूर्व अंतिम अधिवेशन । |
| 1948 | जयपुर | डॉ० पट्टाभि सीतारामय्या | आजादी के बाद का प्रथम अधिवेशन । |
भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस – ज़रुरी जानकारी
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चन्द्र बनर्जी थे । |
| कांग्रेस का पहला अधिवेशन मुंबई में दिसंबर 1885 में आयोजित किया गया । |
| महात्मा गांधी ने 1924 में कांग्रेस के बेलगाम अधिवेशन की अध्यक्षता की थी । |
| कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष श्रीमती एनी बेसेंट थीं । |
| कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी नायडू थी । |
| कांग्रेस का अध्यक्ष बनने वाले पहले अंग्रेज जॉर्ज यूल थे । |
| कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैय्यबजी थे । |
| भारत की आजादी के समय कांग्रेस के अध्यक्ष आचार्य जे० बी० कृपलानी थे |