दर्पणों द्वारा बने प्रतिबिम्ब
(Images By Mirrors)
अवतल दर्पणों द्वारा बने प्रतिबिम्ब
| बिम्ब की स्थिति | प्रतिबिम्ब की स्थिति | प्रतिबिम्ब की प्रकृति | 
|---|---|---|
| अनंत पर | फोकस पर (F) | वास्तविक, छोटा, उलटा | 
| वक्रता केंद्र (C) के परे | F और C के बीच | वास्तविक, छोटा, उलटा | 
| C पर | C पर | वास्तविक, समान साइज़, उलटा | 
| C और F की बीच | C के परे | वास्तविक, बड़ा, उलटा | 
| F पर | अनंत पर | वास्तविक, बड़ा, उलटा | 
| F और P के बीच | दर्पण के पीछे | आभासी, बड़ा और सीधा | 
अवतल दर्पणों के प्रयोग
- डॉक्टरों द्वारा कान, मुंह और गले के अंदर प्रकाश को केंद्रित करने के लिए उपयोग किया जाता है
 - चेहरे के विवर्धित प्रतिबिम्ब देखने के लिए शेविंग मिरर के रूप में उपयोग किया जाता है
 - शक्तिशाली बीम उत्पन्न करने के लिए टॉर्च लाइटों तथा वाहन हेडलाइटों में रिफ्लेक्टर के रूप में उपयोग किया जाता है
 
उत्तल दर्पणों द्वारा बने प्रतिबिम्ब
| बिम्ब की स्थिति | प्रतिबिम्ब की स्थिति | प्रतिबिम्ब की प्रकृति | 
|---|---|---|
| किसी भी स्थिति में | दर्पण के पीछे | आभासी, छोटा, सीधा | 
उत्तल दर्पणो के उपयोग
- वाहनो के ड्राइविंग मिरर में उपयोग किया जाता है ।
 - सड़कों के मोड़ो पर दूसरी ओर से आते हुए वाहनो को दखने के लिए लगाए जाते है ।
 
समतल दर्पणों के उपयोग
- चेहरे देखने के लिए उपयोग ।
 - जहाजों, विमानों आदि में प्रयुक्त पेरिस्कोप में उपयोग ।
 - बच्चों का खिलौने बहुरूपदर्शक में प्रयुक्त ।